कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता आवश्यक - डॉ. रावत; 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की स्क्रीनिंग पर जोर; वीआईए किट से जांच के दिए निर्देश

Mar 29, 2026 - 19:16
 0
कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता आवश्यक  - डॉ. रावत; 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की स्क्रीनिंग पर जोर; वीआईए किट से जांच के दिए निर्देश

भींडर/उदयपुर (मुकेश मेनारिया)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक भींडर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में 'सर्वाइकल कैंसर' (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. नवीन आर्या एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव आमेटा ने की।

  • समय पर जांच ही जीवन का आधार: डॉ. रावत

प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जांच की जटिलताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. रावत ने कहा, "चिकित्सक के लिए रोगी का उपचार सर्वोपरि है। 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की प्राथमिकता के आधार पर स्क्रीनिंग की जानी चाहिए।" उन्होंने उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिए कि वीआईए (VIA) किट के माध्यम से संदिग्ध मामलों की पहचान कर उन्हें तुरंत 'हब सेंटर' पर रेफर करें, ताकि मरीजों को समय पर विशेषज्ञ उपचार मिल सके।

  • डेटा प्रबंधन और रिपोर्टिंग पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान डीपीसी प्रशांत गुप्ता ने सर्वाइकल स्क्रीनिंग रजिस्टर में मरीजों का पूर्ण विवरण दर्ज करने और जिला स्तर पर समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण को उपचार प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

  • इन क्षेत्रों के नर्सिंग स्टाफ ने लिया भाग

इस प्रशिक्षण शिविर में कानोड़, खेरोदा, अकोला, हींता, लुणदा, निमड़ी, सवन, वाना सहित जिला चिकित्सालय की महिला नर्सिंग ऑफिसर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव, निवेदिता जोशी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................