पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 8 अगस्त से उदयपुर प्रवास पर, 13 अगस्त तक रहेंगे शहर में
उदयपुर। (मुकेश मेनारिया) पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 8 अगस्त से 13 अगस्त तक उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार कटारिया 8 अगस्त को सांय 6:30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा, इसके बाद वे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक आयोजनों में भाग लेंगे।
राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया 13 अगस्त को प्रातः 11 बजे विमान से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे शहर के कई गणमान्य लोगों से मुलाकात करने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कटारिया का उदयपुर से गहरा नाता रहा है, वे वर्षों तक शहर की राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं और स्थानीय जनभावनाओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके इस प्रवास को शहरवासियों में विशेष उत्साह के रूप में देखा जा रहा है।


