महुवा देहात मंडल भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रशिक्षण आयोजित
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा भाजपा देहात मंडल में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” के समापन सत्र में सोमवार को दौसा जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेलाव विधायक राजेंद्र मीणा के सानिध्य में समापन हुआ
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही भाजपा पार्टी की रीति नीति से आम लोगों को अवगत कराकर उनके कल्याण के संबंध मैं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाता है इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने भाजपा से जुड़े समर्पित पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके विचार, अनुभव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को नजदीक से जानने का अवसर मिलन अपना सौभाग्य बताया इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सभी का जोश, समर्पण और प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे। ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करते हैं।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रैला , प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू लता जाटव , दौसा जिला मंत्री विनीत बंसल , जिला मंत्री श्रीमती मिश्री देवी , पूर्व जिला मंत्री लाखन सिंह गुर्जर , देहात मंडल अध्यक्ष धारा सिंह पीपलखेड़ा सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।