राजकीय महाविद्यालय खैरथल में प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राजस्थान सरकार के आदेशानुसार तीर्थंकर दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग तीस विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बबलू सिंह प्रथम, यशमी द्वितीय एवं मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही वंदे मातरम्@150 कार्यक्रम के अवसर पर एक ओर वंदे मातरम् का सामूहिक भावपूर्ण गायन किया गया। दूसरी ओर वंदेमातरम गीत के महत्त्व और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दस विद्यार्थियों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, रजनदीप ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने युवाओं को जैन धर्म के आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए वंदेमातरम गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल, डॉ दीपक कुमार, डॉ सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, डॉ राहुल वर्मा, राजवीर मीणा एवं स्टाफ सदस्य विक्रम सिंह, आशीष शर्मा उपस्थित रहे।


