1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान

Mar 30, 2026 - 18:48
 0
1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा,  स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री भजनलाल के पहल पर सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक समस्त राजकीय कार्यालयों में व्यापक स्तर पर स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु सहायक कलक्टर को प्रभारी तथा विभिन्न अधिकारियों को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। अभियान के दौरान कार्यालय परिसरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्पेस मैनेजमेंट के तहत उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जाएगा। रिकॉर्ड प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए दस्तावेजों का वर्गीकरण, डिजिटलीकरण एवं अनावश्यक अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अनुपयोगी सामग्री जैसे ई-वेस्ट, स्क्रैप, पुराने वाहन, फर्नीचर आदि का पर्यावरणीय मानकों एवं वित्तीय नियमों के अनुसार निष्पादन किया जाएगा। लंबित प्रकरणों, जनसंपर्क मामलों एवं सेवा वितरण से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
तीन चरणों में चलेगा अभियान-
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में 1 से 10 अप्रैल तक अभियान को लेकर राजकीय विभाग तथा उसके अधीनस्थ कार्यालयों में कार्य योजना, डाटा संकलन तैयार करना और स्वच्छता हेतु स्थलों पहचान करना, ई-वेस्ट, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्क्रैप, अधिकारियों एवं कार्मिकों प्रशिक्षण प्रदान, वीडियोंग्राफी एवं फोटोग्राफी अपलोड करने की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि द्वितीय मुख्य क्रियान्वयन चरण में 11 से 30 अप्रैल तक राजकीय कार्यालयों में प्रभावी साफ-सफाई, कार्यालय परिसर एवं कक्षों का बेहतर उपयोंग और उत्कृष्ट स्थान प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन के साथ अनुपयोगी दस्तावेजों, कबाड फर्नीचर का नियमानुसार अभिलेखन या नष्टीकरण और न्यायालय, पीएम एवं सीएम कार्यालयों संदर्भित प्रकरणों, आमजन से सबंधित लम्बित प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा एवं अन्तिम मूल्यांकन चरण 1 से 15 मई में संचालित किया जाएगा। प्रत्येक विभाग द्वारा गतिविधियों का नियमित दस्तावेजीकरण एवं ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अभियान को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति को बढ़ावा दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................