अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Mar 30, 2026 - 18:50
 0
अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित  20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए।
 बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागवार समीक्षा के दौरान 30 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टाइम एक्सीलरेशन के माध्यम से परिवादों के उच्च स्तर पर जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पुनः खोले गए (रीओपन) संपर्क प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए, ताकि निस्तारण की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ‘पंच गौरव’ वर्ष 2026-27 हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी योजनाओं को व्यावहारिक एवं जनहितकारी बनाएं, जिससे अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जा सके और उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो।
बैठक में डिप्टी एसपी भिवाड़ी शीशराम, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधिशासी अभियंता आदेश यादव, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, कृषि अधिकारी गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................