खैरथल-तिजारा को विकास की नई दिशा देंगे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, संभाला पदभार

Apr 1, 2026 - 19:28
 0
खैरथल-तिजारा को विकास की नई दिशा देंगे जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश, संभाला पदभार

खैरथल-तिजारा, (देवराज मीना) एक अप्रेल बुधवार को जिले जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने जिला कलेक्टर खैरथल तिजारा का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं अधिकारियों के साथ परिचयात्मक चर्चा की और जिले में चल रही योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी तथा प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग कर जनहित के कार्यों को गति देगें। उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत और स्वच्छता जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों की गुणवत्ता सुधार तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही।

युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने की भी बात कही।

जिला कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए योजनाओं की नियमित समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जिले को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................