लक्ष्मणगढ़ में 2अप्रैल को धर्ममय माहौल, आकर्षक झांकियां के साथ शोभायात्रा
लक्ष्मणगढ़(अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा आकर्षक झांकियां के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गई।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की जानकारी आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा की शुरुआत बोढावाले हनुमान मंदिर सैनी मोहल्ले से स्थित मंदिर से प्रातः 9:00 बजे महिलाओं एवं नवयुवकों बच्चों के एकत्रीकरण के बाद धर्म मय एवं उत्साह के साथ प्रारंभ धार्मिक भजनों संगीत के साथ हुई। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार डीजे बाजे की धुन पर भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा का कस्बे में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा एवं पेय पदार्थ शीतल जल द्वारा किया गया । शोभायात्रा एवं कलश यात्रा हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान राम- लक्ष्मण हनुमान के स्वरूप रथ पर सवार होकर चल रहे थे, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह सामूहिक यज्ञ, भजन कीर्तन के बाद 11बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।