ढोल-थाली की गुंजायमान के बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Apr 2, 2026 - 12:13
 0
ढोल-थाली की गुंजायमान के बीच पंचमुखी हनुमान मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुमेरपुर, (बरकत खान) तखतगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न हनुमान मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया, वहीं भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

तखतगढ़ कस्बे के जालौर चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य बाबूलाल मोडीदास रांकावत परिवार को प्राप्त हुआ। 

पंचमुखी हनुमानजी ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत सोमपुरा, कोषाध्यक्ष अमृत सुथार, सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र चांदोरा, सदस्य ललित रांकावत, मोहन लुहार, भूपेंद्र जोशी, भरत वैष्णव, उपाध्यक्ष रामसिंह कंबावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। व्यवस्थापक पारस सिंह सोलंकी के निर्देशन में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हुईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत वोवेश्वर मठ के मठाधीश रूपपुरी का आगमन हुआ, जिनका समिति द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तजन भक्ति रस में सराबोर हो गए।

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में हवन, आहुति, बालाजी को रोट का भोग, ध्वजा चढ़ाने जैसे धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। प्रातःकाल ठीक 7 बजे विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाई गई और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है