नाबालिग लडके लडकी की ट्रेन से कटकर मौत रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

Apr 10, 2026 - 18:07
 0
नाबालिग लडके लडकी की ट्रेन से कटकर मौत रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर /अनिल कुमार गुप्ता) राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह नाबालिग युवक-युवती की ट्रेन से रन ओवर होने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से दोनों के शवों को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया।

मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही सूचना पर एफएसल की टीम राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां आवश्यक जानकारी ले साक्ष्य जुटाए। जीआरपी के डीएसपी नरेंद्र ने बताया कि जीआरपी अलवर के अंतर्गत सुरेर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से सूचना मिली की शुक्रवार की सुबह नाबालिग लड़की व लड़का ट्रेन से रन ओवर हो गए है। सूचना पर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची। वहीं मृतक दोनों युवक-युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
वही मृतक नाबालिग लड़के ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेट्स लगाया था। जिसमे लिखा हुआ था कि "अचानक मर भी गया तो दुःखी मत होना मेरे....दोस्त वादा दोस्ती का किया था जिंदगी का नही..." दोनों ही नाबालिग युवक-युवती एक ही विधालय में पढ़ते थे। लड़के ने इसी वर्ष 12वी कक्षा पास की है ओर लड़की इस वर्ष 12वीं कक्षा में आई है। इस सम्बन्ध में राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़के के पिता ने जीआरपी पुलिस को रिर्पोट पेश कर बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका लड़का बिना बताए रेलवे स्टेशन सुरेर पर गांव की लड़की के साथ चला गया।

जिन्होंने आपसी प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या करली। जिसको लेकर उन्हें किसी पर कोई संदेह नही है। दूसरी ओर मृतका युवती के पिता ने रिर्पोट पेश की है कि उसकी नाबालिग पुत्री गुरुवार की रात्रि 11 बजे तक घर पर मौजूद थी और हम सब एक ही कमरे में सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पुत्री चारपाई पर नही थी। जिसको काफी तलाश किया लेकिन नही मिली। सुबह गांव के लड़के के साथ परिवार वालो के बिना बताए प्रेम-प्रसंग के चलते रेलवे स्टेशन सुरेर में आत्महत्या करली। जीआरपी ने दोनों ही पक्षो का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................