पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुवा का सातवा वार्षिकोत्सव उत्सव एवं दायित्व ग्रहण समारोह
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपेक्षित पीड़ित शोषित विक्षिप्त संक्रमित परित्यक्त वृद्ध असहाय मानव सेवारत पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुवा का सातवां वार्षिकोत्सव एवं7 दायित्व ग्रहण समारोह अवध मैरिज रिजॉर्ट मंडावर रोड महुवा में आयोजित किया गया
अपना घर सेवा समिति महुवा के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि पीड़ित सेवा ईश्वर सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्यरत मां माधुरी व्रज सेवा सदन बझेरा भरतपुर द्वारा संचालित अपना घर सेवा समिति महुवा का सातवां वार्षिक उत्सव एवं दायित्व ग्रहण समारोह मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज रिजॉर्ट में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा, अपना घर संस्थान बझेरा भरतपुर के संस्थापक डॉक्टर बी एम भारद्वाज ,समारोह अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर पीपलखेड़ा , अतिविशिष्ट अतिथि विनीत बंसल ,विशिष्ट अतिथि वीरपाल सिंह राष्ट्रीय संरक्षक परिषद सदस्य भरतपुर, श्रीमती कुसुम लता अग्रवाल राष्ट्रीय समिति संयोजक, विनोद कुमार राष्ट्रीय सचिव अपना घर, भामाशाह सतीश गर्ग टुड़ियाना वाले, रूप सिंह सैनी अध्यक्ष सैनी समाज महुवा, पूर्व सरपंच भौरी लाल सैनी, दिनेश चंद सोनी पावटा वाले, ने भारत माता के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि“अपना घर सेवा समिति” जिस समर्पण, निस्वार्थ भाव और करुणा के साथ समाज सेवा के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रही है, वह वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणादायक है। आज के समय में, जहां अधिकांश लोग अपने तक सीमित हो जाते हैं, वहीं यह अपना घर संस्था दूसरों के दुख को अपना दुख मानकर अज्ञात बीमार लावारिस मानवो के साथ जीव जंतुओं की सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि महवा नगरपालिका क्षेत्र में “अपना घर ” का निर्माण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। साथ ही, मैं व्यक्तिगत रूप से अपना घर सेवा समिति महुवा का सदस्य के रूप में हर महीने संस्था को ₹10,000 का छोटा सा सहयोग देने का संकल्प लेता हूं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपना घर के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज ने कहा कि अपना घर एक संस्था नहीं एक विचार है जहां पीड़ित प्राणी मात्र की सेवा ही पूजा एवं आराधना है सेवा को उपकार नहीं दायित्व समझा जाता है सेवा में संसाधन की कोई कमी नहीं रहती है सेवा के लिए हाथों-हाथ समय व आवश्यकता संसाधन सहित सभी आवश्यकताओं की पूर्ति ईश्वर अपने आप करता है लेकिन सेवा सच्चे मन से निस्वार्थ भाव से होनी चाहिए
अपना घर की राष्ट्रीय समिति संयोजक कुसुम लता अग्रवाल ने कहा कि अपना घर प्रभु प्रकल्प को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर व्यक्ति इसमें भाग ले सके और गर्व के साथ कह सके कि मैं भी दुनिया की इस सबसे बड़ी परियोजना में भागीदार हूं
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपना घर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक परिषद सदस्य वीरपाल सिंह ने कहा कि अपना घर के माध्यम से प्रभु जनों के साथ गौशाला व पशु पक्षियों की सेवा का कार्य किया जा रहा है जहां प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री दर्शन के लिए आते हैं
अपना घर संस्था के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार सिंघल ने कहा कि अपना घर मैं जरूर की पूर्ति के लिए ठाकुर जी के नाम प्रतिदिन चिट्ठी लिखी जाती है और ठाकुर जी अपने आप ही विभिन्न मानव स्वरूपों के माध्यम से आते हैं और अपना घर के संसाधनों की पूर्ति करते हैं जो विश्व की अलग ही संस्था की कहानी कहती है
कार्यक्रम में डॉक्टर बी.एम भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति व उनके उद्बोधन ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अपना घर सेवा समिति महुवा के समस्त नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्यों को अपने दायित्वों की व विधायक राजेंद्र मीणा को सदस्य के रूप में डॉ. बी.एम भारद्वाज द्वारा “अपना घर सेवा समिति” के सदस्यता की शपथ ग्रहण करवाई गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन अपना घर सेवा समिति महुवा के संरक्षक अशोक जैन व मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने किया
इस दौरान मीडिया प्रभारी गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने सभी का पधारे हुए अतिथियों में आमजन का धन्यवाद स्थापित करते हुए कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद देते हुए ऐसे सभी सेवाभावी साथियों को हृदय से नमन, जो मानवता की इस पावन राह पर निरंतर अग्रसर हैं। जो सेवा कार्य को सेवा ही सच्चा धर्म है मानकर सेवा कार्य कर रहे हैं
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि सिंह मीणा मनीराम जी धाकड़ अशोक भारती अनीता राजोरिया सीमा भारती संरक्षक गणेश गोयल, अशोक जैन, वेद प्रकाश गोयल, प्रेमचंद गोयल, अध्यक्ष नेमीचंद गुप्ता खेडली वाले, सचिन बृजबल्लभ अग्रवाल सिंधुकी वाले, कोषाध्यक्ष बलवीर सैनी रावड़ी वाले, मीडिया एम गो सेवा प्रमुख गोपुत्र अवधेश कुमार अवस्थी, सहसचिव महेश चंद्र बंसल, उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, अखिलेश चौधरी, पदम बंसल, योगेंद्र गोयल, राजकुमार गोयल, स्वास्थ्य सेवा प्रमुख श्याम बंसल, सेवा प्रमुख महेश माठा, पर्यावरण मंत्री देवेंद्र सैनी, प्रचार प्रसार प्रमुख दामोदर साहू, यात्रा प्रमुख नीरज बंसल, शिक्षा प्रमुख प्रदीप चौधरी, महिला प्रमुख श्रीमती अनीता अवस्थी, महिला समिति अध्यक्ष अंजू गोयल ,सचिन रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, डा जगमोहन गोयल, किशोर टेकड़ा, सहित अपना घर सेवा समिति से जुड़े हुए सदस्य पदाधिकारी महिला समिति पदाधिकारी सदस्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

