भीलवाड़ा में 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा 'सेन जयंती महोत्सव 2026'; भव्य शोभायात्रा और सेवा शिविरों का होगा आयोजन

Apr 10, 2026 - 18:39
 0
भीलवाड़ा में 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगा 'सेन जयंती महोत्सव 2026'; भव्य शोभायात्रा और सेवा शिविरों का होगा आयोजन

भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन) सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की जयंती आगामी 14 अप्रैल, मंगलवार को 'सेन जयंती महोत्सव 2026' के रूप में भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, चिकित्सा परामर्श और प्रतिभा सम्मान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा होगी, जो सायं 5:00 बजे नगर निगम टाउन हॉल से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास, स्टेशन रोड, गोल पीयाऊ चौराहा, सुभाष मार्केट, महाराणा टॉकीज़ रोड और गुलमंडी होते हुए श्री सेन जी महाराज मंदिर (मुरलीधर मंदिर परिसर) पहुँचेगी, जहाँ महाआरती के साथ इसका समापन होगा। शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार लगाए जाएंगे और पुष्प वर्षा से यात्रा का अभिनंदन किया जाएगा।

समाज सेवा की कड़ी में प्रातः 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। साथ ही, निःशुल्क नैत्र रोग जाँच, ऑपरेशन परामर्श, एच.बी. टेस्ट, शुगर, बी.पी. जाँच और स्पाइरोमेट्री पल्मोनरी टेस्ट जैसे महत्वपूर्ण शिविर आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 2:00 बजे समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

संस्था सचिव जितेन्द्र सेन ने बताया कि 'भोजन प्रसाद' का आयोजन राजेंद्र मार्ग स्कूल में रखा गया है। व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु भोजन कूपन का वितरण केवल 13 अप्रैल तक ही किया जाएगा। जयंती के दिन कूपन वितरित नहीं किए जाएंगे।

महोत्सव को सफल बनाने में संस्था संस्थापक लादू लाल सेन, कोषाध्यक्ष हेमराज़ सेन, संयोजक राजेश सेन, संरक्षक भैरूलाल व जसराज सेन सहित कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप सेन, संजय, दिनेश, किशन, प्रवीण, पवन, बबलू, महावीर, ईश्वर, महेंद्र, जगदीश भटेड़ा, रतन, राजकुमार, दीपेश, दीपक, प्रकाश और कैलाश टुकड़वाल आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सोसायटी ने समस्त समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................