मनाना के श्री शेषनारायण मंदिर में मां दधिमती की मूर्ति प्रतिष्ठित, गूंजे जयकारे

Apr 24, 2026 - 17:56
 0
मनाना के श्री शेषनारायण मंदिर में मां दधिमती की मूर्ति प्रतिष्ठित, गूंजे जयकारे

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखण्ड के ग्राम मनाना के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री शेषनारायण मंदिर में दाधीच समाज द्वारा कुलदेवी माँ दधिमती की मूर्ति विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ स्थापित की गई। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम मंदिर पुजारी गौरीशंकर जलधारी के सानिध्य में आयोजित किया गया। मुख्य विद्धान पंडित दुर्गाप्रसाद एवं उनके सहयोगी आचार्यों की टोली ने सुबह से ही धार्मिक रस्मों का आगाज किया।  प्रतिमा का विभिन्न पवित्र नदियों के जल और दूध से अभिषेक किया गया।

विशेष आहुतियों के साथ विश्व शांति और समाज की खुशहाली की कामना करते हुए भव्य हवन संपन्न हुआ। पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ माताजी की प्रतिमा को गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया। ​ ​इस पावन अवसर पर दाधीच समाज मनाना के प्रबुद्ध जन और स्थानीय ग्रामवासी साक्षी बने। कार्यक्रम में पुखराज सेवक, जगदीश, नोरत, हरीश, बनवारीलाल, श्यामसुंदर, मनोहर लाल और राजेन्द्र सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
​जैसे ही माता की प्रतिमा स्थापित की गई, पूरा मंदिर परिसर "जय माँ दधिमती" के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्थापना के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया और उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। दाधीच समाज के लोगों ने बताया कि मंदिर में कुलदेवी की स्थापना से अब स्थानीय भक्तों को पूजा-अर्चना में सुगमता होगी और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................