भरतपुर कलक्टर की मिसाल: बिजली कटी तो मोबाइल की रोशनी में की जनसुनवाई; नदबई के खेड़ी देवीसिंह में लगी रात्रि चौपाल
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को नदबई के ग्राम खेड़ीदेवीसिंह में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। जिसमें वे आमजन से सीधे हुए रुबरु, चौपाल में 20 परिवाद प्राप्त हुए।
जिला कलक्टर ने चौपाल अनुपस्थित रहने वाले जिला स्तरीय अधुकरियो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गम्भीरता से नही लेने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
चौपाल में उन्होंने आमजन को मौके पर राहत दिलाई, विधवा महिला शारदा एवं ग्रामीण हेतराम की पात्रता के आधार पर राशनकार्ड के फार्म भरवाकर मौके पर समस्याओं का समाधान किया,इससे अब दोनों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने खेड़ीदेवीसीह से नदबई बाईपास की ओर जाने वाले प्रचलित कच्चे रास्ते का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए काश्तकारों से सहमति बनाने के दिये निर्देश दिए। ग्राम में विद्युत समस्या को देखते हुए विद्युत निगम को 5 मई तक 33 केवी जीएसएस ग्राम नाम को शुरु करने के दिये निर्देश।
चौपाल में आये ग्राम नूरपुर के विजेन्द्रसिंह सहित 3 भाइयों को मौके पर राहत देते हुये पैतृक मकान का आवासीय पट्टा जारी करने विकास अधिकारी को दिए निर्देश।
जिला कलेक्टर ने आम रास्तों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए 15 दिवस में कार्यवाही करने सम्बंधित विभागों को किया पाबंद। उन्होंने ग्राम पंचायत में जेजेएम पेयजल स्कीम को ग्राम पंचायत से संचालित कराने एवं जलदाय विभाग को सहयोग करने के दिये निर्देश।
जिला कलक्टर ने क्षेत्र में एसटीएच टीकाकरण की प्रगति की जानकारी लेकर सीएमएचओ को ग्राम पंचायतवार कार्ययोजना बनाकर स्कूलों के सभी बालिकाओं के टीकाकरण 15 दिवस में पूरा करने का समय निर्धारित किया। गांव में 24 बालिकाओं को चिन्हित करना बताया गया।
मोबाइल की रोशनी से अंतिम परिवादी से मिलने तक की जनसुवाई-
जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में बिजली चले जाने पर भी लगातार आम लोगों से मोबाइल की रोशनी में जनसुनवाई की। प्रत्येक परिवादी से समस्या के बारे में पूरी जानकारी लेकर संबंधित विभागों से मौके पर समाधान करवाया। उन्होंने विद्युत निगम को बार-बार बिजली जाने पर फटकार लगाते हुए कहा कि समस्या का स्थाई रूप से समाधान करने के लिए नजदीकी ग्राम नाम में बना रहे 33 केवी जीएसएस को 5 मई तक शुरू किया जाए।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह, उपखंड अधिकारी सचिन यादव, सीएमएचओ डॉ गौरव कपूर, डीएसओ पवन अग्रवाल, उप निदेशक उद्यान जनकराज, महिला अधिकारिता राजेश कुमार, महिला बाल विकास सिकराराम चोयल, डीटीओ अभय मुदगल सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


