भीषण गर्मी का सितम: मकराना निवर्तमान पार्षद ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के समय में बदलाव की मांग की

Apr 25, 2026 - 18:20
 0
भीषण गर्मी का सितम: मकराना निवर्तमान पार्षद ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के समय में बदलाव की मांग की

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। प्रदेश में बढ़ते पारे और भीषण गर्मी के चलते अब आम जनजीवन के साथ-साथ श्रमिकों का बुरा हाल है। इसी क्रम में मकराना नगर परिषद की निर्वतमान पार्षद निरमा परेवा ने डिडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों के कार्य समय में तत्काल बदलाव करने की मांग की है।

निवर्तमान ​पार्षद निरमा परेवा ने कलेक्टर को भेजे गए पत्र में अवगत कराया कि वर्तमान में चल रही इस योजना में 18 से 60 वर्ष तक के पुरुष और महिलाएं कार्यरत हैं, लेकिन काम करने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। ये श्रमिक सार्वजनिक स्थानों पर पौधों को पानी देने, साफ-सफाई करने और सड़कों के किनारे उगी कटीली झाड़ियों को हटाने जैसे शारीरिक मेहनत वाले काम कर रहे हैं। ​

चिलचिलाती धूप और लू के कारण श्रमिकों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में बताया गया कि काम के दौरान कई श्रमिकों को उल्टी-दस्त, लू लगना और चक्कर आने जैसी शिकायतें हो रही हैं, जो उनके जीवन के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। ​पार्षद ने मांग की है कि दोपहर की भीषण तपिश से श्रमिकों को राहत देने के लिए कार्य का समय बदला जाए।

उन्होंने सुझाव दिया है कि ​श्रमिकों का कार्य सुबह 6 बजे से निर्धारित किया जाए ताकि वे चिलचिलाती धूप शुरू होने से पहले अपना काम समाप्त कर सकें। ​कार्यस्थल पर छाया और ठंडे पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ​पार्षद परेवा ने जिला प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द से जल्द आदेश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि श्रमिकों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................