प्रधानाचार्य का स्थानांतरण होने पर भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित

Oct 5, 2025 - 14:05
 0
प्रधानाचार्य का स्थानांतरण होने पर भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित


नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :-  अरुण कुमार यादव प्रधानाचार्य का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास कांकड (नारायणपुर) से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंगली बलाहिर (नीमराना) में स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें  यादव के पूरे परिवार व परिजनों का विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों द्वारा माला, साफा व शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों,भामाशाहों व ग्रामीणों द्वारा  यादव के सवा दो साल के कार्यकाल में करवाए गए विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक विकास की सराहना करते हुए ब्लॉक में सबसे निचले पायदान से ब्लॉक के श्रेष्ठतम विद्यालयों की श्रेणी में लाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।  ग्राम वासियों द्वारा ओपन सफारी गाड़ी में डीजे व आतिशबाज़ी के साथ विद्यालय से गांव के बाहर मुख्य सडक तक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर अधिकांश विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक भावुक हो गये।  अरुण कुमार यादव द्वारा विद्यालय को एक वॉटर डिस्पेंसर कीमत ₹10000/ तथा विद्यार्थियों के लिए 250 कॉपी व 250 पैन कीमत 11800/ भेंट किए गए। साथ ही व्हीकल पार्किंग सैड बनवाने की घोषणा भी की गई। पूरे ब्लॉक में  यादव के भव्य विदाई समारोह की चर्चा हो रही है,जो इनके कर्तव्य के प्रति निष्ठा व समर्पण को दर्शाती है तथा सभी के लिए प्रेरणादायी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................