भजनों की रसधार से महका लक्ष्मणगढ़: खाटू श्याम मंदिर में महिला मंडलों ने किया भव्य संकीर्तन

Apr 27, 2026 - 19:45
 0
भजनों की रसधार से महका लक्ष्मणगढ़: खाटू श्याम मंदिर में महिला मंडलों ने किया भव्य संकीर्तन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में आज भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्यारस (एकादशी) के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में महिला मंडलों द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण 'श्याम मय' हो गया।

दोपहर से शुरू हुए इस संकीर्तन में श्री श्याम महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अखंड ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। भजनों की रसधार के बीच बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा।

आयोजन समिति ने बताया कि ग्यारस के विशेष उपलक्ष्य में दोपहर के संकीर्तन के बाद रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूर-दराज से आए गायक कलाकार बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................