साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित; पेयजल व विद्युत की आपूर्ति रखें निर्बाध, चिकित्सा संस्थानों में रखें माकूल व्यवस्थाऐं - जिला कलक्टर

Apr 27, 2026 - 19:50
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित; पेयजल व विद्युत की आपूर्ति रखें निर्बाध, चिकित्सा संस्थानों में रखें माकूल व्यवस्थाऐं - जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि विभागीय योजनाओं में पात्रजनों को लाभान्वित करते हुए मौसम के मद्देनजर पेयजल, विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखकर चिकित्सा संस्थानों में माकूल व्यवस्थाऐं रखें।
जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सभी विभाग राज्य स्तर से आवंटित लक्ष्यों में शत्-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर पात्र लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि लाडो योजना में मौके पर दस्तावेजों की पूर्ति कर सभी संस्थानों को लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में घरों पर सौर ऊर्जा एवं किसानों को नल-कूप के लिए सोलर प्लेट लगाने प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में नालें, नालियों व ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर लेवल को बनाये रखने के लिए सभी एजेंसियों को पाबन्द करने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने मौसम के मद्देनजर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई निर्बाध रखते हुये आवश्यकता पडने पर अतिरिक्त व्यवस्थाऐं करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिये आंधी-तूफान के समय शीघ्रता से बिजली आपूर्ति दुरूस्त कर चालू करने तथा पेयजल स्रोतों पर निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में सभी चिकित्सा संस्थानों पर लू-तापघात से बचाव की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये तथा आमजन को समय-समय पर जागरूक करते हुये मौसमी बीमारियों पर निगरानी रखी जाये। 
उन्होंने सभी विभागों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण मंे गति लाने, निस्तारण की प्रक्रिया से असंतुष्ट रहने वाले नागरिकों से स्वयं के स्तर पर वार्ता कर शीघ्र प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट की जागरूकता के लिये चलाये जा रहे रथों में सभी विभागों को भागीदारी सुनिश्चित करते हुये ग्राम स्तर पर लम्बित समस्याओं को चिन्हित कर निस्तारण की कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, सहायक निदेशक लोकसेवाएं भारती भारद्वाज, उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................