पांडुलिपि सर्वेक्षण हेतु “ज्ञान भारतम् मिशन” का क्रियान्वयन, नोडल अधिकारी नियुक्त

Apr 27, 2026 - 19:52
 0
पांडुलिपि सर्वेक्षण हेतु “ज्ञान भारतम् मिशन” का क्रियान्वयन, नोडल अधिकारी नियुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कला, साहित्य एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार भारत सरकार की पहल “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत जिले में पांडुलिपियों के देशव्यापी सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 16 मार्च से प्रारंभ होकर मार्च, अप्रैल एवं मई (तीन माह) की समयावधि में पूर्ण किया जाना निर्धारित है। आदेशानुसार जिले में स्थित शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मंदिरों, मठों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों एवं निजी संग्रहकर्ताओं के पास उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
इस कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र गोपालिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी रूप से संचालित करें। साथ ही “हर घर दस्तक” सहित जन जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक पांडुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि निर्धारित अवधि में सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................