राजकीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर में कला संकाय में 200 सीटों के लिए प्रवेश प्रारम्भ

May 3, 2026 - 18:13
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर में कला संकाय में 200 सीटों के लिए प्रवेश प्रारम्भ

नारायणपुर उपखण्ड के पुरुषोत्तम तिराया पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बी.ए. स्नातक सेमेस्टर प्रथम नियमित प्रवेश हेतु 200 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई 2026 शुक्रवार से प्रारम्भ हो गये हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर ने ऑनलाइन आवेदन प्रवेश प्रक्रिया हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

महाविद्यालय प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बी.ए. में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 1 मई से 15 मई तक ई-मित्र के माध्यम से किये जायेगें। महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन 19 मई तक किया जायेगा। अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 मई को किया जायेगा।

अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 25 मई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 27 मई को किया जायेगा। विद्यार्थी प्रवेश हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म ई-मित्र के माध्यम से आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान की वेब साईट https://dceapp.rajasthan.gov.in/  पर भर सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु महाविद्यालय के प्रवेश नोडल प्रभारी डाॅ. राकेश कुमार शर्मा से महाविद्यालय समय में संपर्क कर सकते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................