भरतपुर में 16 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट परीक्षा; 4076 परीक्षार्थी हुए शामिल

May 3, 2026 - 19:44
 0
भरतपुर में 16 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई नीट परीक्षा; 4076 परीक्षार्थी हुए शामिल

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय नीट परीक्षा जिले में 16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई जिसमें 4076 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र आवंटित किए गए। 
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी परीक्षा द्वारा 4076 परीक्षार्थियों के लिए 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। सभी केन्द्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के मापदण्डों के अनुसार जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया, परीक्षा दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे के दौरान सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। 
अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा-
जिला कलक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द ने राजकीय मल्टीपरपज स्कूल एवं महाराजा बदनसिंह राउमा विद्यालय के परीक्षा केन्द्र का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज के परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................