स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप से बेटियों को मिला आत्मविश्वास और जीवन कौशल का संबल

May 4, 2026 - 19:06
 0
स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप से बेटियों को मिला आत्मविश्वास और जीवन कौशल का संबल

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) भारतीय जैन संघटना भीलवाड़ा चैप्टर एवं वीर सेवा संघ (वीएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप” का समापन स्वाध्याय भवन, नागौरी गार्डन में नवकार मंत्र के साथ हुआ। दोपहर 1:30 बजे संपन्न हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में केंद्र के निर्देशानुसार निरीक्षण के लिए उदयपुर से राजस्थान स्मार्ट गर्ल हेड धीरेंद्र मेहता एवं को-हेड मधु लोढ़ा उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में कार्यशाला का संचालन किया गया, जिसमें छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।
वर्कशॉप के दौरान पहले दिन छात्राओं को स्व-जागरूकता, संवाद कौशल, रिश्तों की समझ तथा मासिक धर्म स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उन्हें आत्मविश्वासी बनने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
दूसरे दिन आत्मरक्षा, आत्म सुरक्षा, सही निर्णय लेने की क्षमता, मित्रता और प्रलोभन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही अभिभावकों के लिए एक इंटरएक्टिव सत्र आयोजित कर बालिकाओं के समग्र विकास से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सीखने की ललक दिखाई। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा, ताकि वे अपने जीवन में सही निर्णय ले सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम संयोजक एवं वीर सेवा संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र हुमड़ ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें नरेश गोधा, दिलीप अजमेरा, सुनील पाटनी, राजकुमार सेठी, दिनेश लुहाड़िया, नीना पंचोली, मीना जैन, किरण फडोत, ज्योति लुहाड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................