शिशु वार्ड में ममता की मिसाल: महिला मंडल ने नवजातों को बांटी बेबी किट, जरूरतमंद परिवारों को मिला सहारा
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) महात्मा गांधी चिकित्सालय के शिशु वार्ड में सोमवार प्रातः 10 बजे महिला मंडल के तत्वावधान में सेवा और संवेदना से जुड़ा एक सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवजात शिशुओं एवं उनके परिवारों को उपयोगी सामग्री से युक्त बेबी किट वितरित की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य और देखभाल में सहूलियत मिल सके।
कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु वार्ड इंचार्ज बीजू जी मैथ्यू, संरक्षिका सुनिता पीपाड़ा, अध्यक्ष मधु मेडतवाल, मंत्री मधु लोढ़ा, किरण सेठी, अनुराधा चौधरी, मधु विरानी सहित अर्पिता खमेसरा, पिंकी कोठारी एवं ऋषिका खमेसरा उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
महिला मंडल की इस पहल ने समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण को एक बार फिर उजागर किया। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया, ताकि जरूरतमंदों को समय-समय पर सहारा मिलता रहे।


