सुभाषनगर जैन स्थानक में श्रावक समिति चुनाव सम्पन्न, पानगड़िया अध्यक्ष व डूंगरवाल मंत्री निर्वाचित
भीलवाड़ा, (बद्रीलाल माली) सुभाषनगर स्थित जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान समाजजनों में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भागीदारी निभाई।
हेमंत कोठारी एवं मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब के अनुसार घोषित परिणामों में सुशील पानगड़िया को अध्यक्ष, माणक चंद डूंगरवाल को मंत्री, भंवर सुराणा को कोषाध्यक्ष, नवरत्न बापना एवं विक्रम डूंगरवाल को उपाध्यक्ष तथा राकेश गोखरू को सहमंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ के सदस्यों और वरिष्ठजनों के सहयोग से पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन के हितों को सर्वोपरि रखेंगे।
नवगठित टीम ने समाज में एकता, सेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। चुनाव के सफल आयोजन से समाज में उत्साह का माहौल है और सभी ने नई टीम से बेहतर कार्यकाल की अपेक्षा जताई है।


