स्कूटी योजना: पात्र छात्राओं के बैंक खाते में आएंगे 70 हजार रुपये, 7 मई तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति और आरडी गर्ल्स कॉलेज सहायक आचार्य मानसिंह मीना ने बताया कि सत्र 2024-25 की कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को स्कूटी क्रय हेतु राजस्थान सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में 70 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्कूटी आवेदन पत्र आयुक्तालय द्वारा पुनः छात्राओं के लिए पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी पात्र छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण करें।
जिला नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवेदन पत्र में छात्रा को अपना स्वयं का बैंक खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड, बैंक पासबुक की कॉपी या केंसिल चौक अनिवार्य रूप से लगाना होगा। इसके अतिरिक्त, फॉर्म में मांगी गई अन्य सभी आवश्यक जानकारियां भी सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।
उन्होंने बताया कि छात्राओं को यह प्रक्रिया 7 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी, ताकि समय पर लाभ प्रदान किया जा सके। सभी पात्र छात्राओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें


