ग्राम पंचायत हंतरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में नाम शुद्धिकरण से साकार हुआ ग्रामीण का हक

Jul 6, 2026 - 19:24
 0
ग्राम पंचायत हंतरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में नाम शुद्धिकरण से साकार हुआ ग्रामीण का हक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण शिविर के अन्तर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत हंतरा में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाभार्थी ओमप्रकाश पुत्र श्रीचंद्र का नाम शुद्धिकरण होने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत हंतरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि मेरी जमाबंदी में मेरा नाम गलत रूप से दर्ज था, जिसके कारण मुझे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे विशेष रूप से लाभार्थी को फार्मर आईडी तथा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की प्रक्रिया पूर्ण करने में समस्याओं को सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। विभागीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए लाभार्थी की जमाबंदी में दर्ज गलत नाम को संशोधित कर सही नाम दर्ज कर दिया गया। इस समस्या के समाधान के बाद लाभार्थी को फार्मर आईडी तथा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण मिल सकेगा। सभी राजस्व अभिलेख सही हो गए हैं और मैं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हो गया हूॅं। 
लाभार्थी ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है