एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 बालिकाओं का हुआ वैक्सीनेशन

May 5, 2026 - 19:10
 0
एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 बालिकाओं का हुआ वैक्सीनेशन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया गया है।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गौरव कपूर के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक बालिकाओं को टीका लगाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अटलबंध पर डॉ. हरिओम पाठक के सानिध्य में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान पीएचएम सुनील शर्मा सहित मधुलता, बबीता चौधरी, कमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, रितु, महिमा, पायल, एकता एवं प्रियंका की टीम द्वारा कुल 28 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों एवं विद्यालयों में जाकर बालिकाओं और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि लक्षित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीके का लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर एचपीवी टीका लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................