पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष झगड़ा: एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष घायल
हलैना (विष्णु मित्तल) थाना क्षेत्र के गांव हतीजर में पुरानी रंजिश और भैर बाबा मेला में हुए विवाद को लेकर अंकुर और दीवान सिंह में झगड़ा हो गया । झगड़े में दोनों गुटों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को हलैना अस्पताल में भर्ती कराया जहां से 9 जनों को भरतपुर रैफर कर दिया। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार गांव हतीजर में अंकुर व दीवान पक्षों में अज्ञात कारणों से रंजिश चल रही थी। जिसके चलते शुक्रवार की सुबह तकरीबन 8 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमले में एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष घायल हो गए। जिन्हें लहुलुहान अवस्था में हलैना अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तकरीबन एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया जिनमें दो महिला शामिल हैं। फिलहाल उक्त मामले की किसी भी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। थानाधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि हतीजर में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। जिसमें एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।