कृषक नरोत्तम का जैविक खेती की ओर बढ़ते कदम, योजनाओं से मिला लाभ

May 5, 2026 - 19:24
 0
कृषक नरोत्तम का जैविक खेती की ओर बढ़ते कदम, योजनाओं से मिला लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के तहत बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंघाडा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 
ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में नरोत्तम पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सुल्तानपुर, ग्राम पंचायत सिंघाडा ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के बारे में जानकारी ली।
उनकी प्रेरणा से नरोत्तम ने ई-मित्र के माध्यम से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना में ऑनलाइन आवेदन किया। ग्राम रथ अभियान के दौरान नरोत्तम का कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी द्वारा आवेदन स्वीकृत किया गया। गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत नरोत्तम को कृषि विभाग से अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे नरोत्तम अपने खेत के लिए वर्मी कम्पोस्ट तैयार करना शुरू कर सकेगा।
जैविक खाद का उपयोग खेती को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त करने की दिशा में कदम होगा। खेती में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती से फसल की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले खर्च में भी कमी आयेगी। लाभार्थी नरोत्तम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................