भरतपुर में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य तेज: अग्रसेन नगर सहित कई कॉलोनियों में मिल रहा निशुल्क कनेक्शन

सेप्टिक टैंक बायपास कर सीधे जुड़ेगा सीवर नेटवर्क; तय समय पर कनेक्शन न लेने पर लगेगा 5 हजार रु. प्रतिदिन जुर्माना और 10 हजार रु. नया शुल्क

Oct 1, 2026 - 18:43
Oct 1, 2026 - 18:43
 0
भरतपुर में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य तेज: अग्रसेन नगर सहित कई कॉलोनियों में मिल रहा निशुल्क कनेक्शन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहर में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण एवं अमृत 2.0 के अंतर्गत सीवरेज कार्य प्रगतिरत है। इसी क्रम में शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
आरयूआईडीपी के कार्यकारी अभियंता राजुल कुमार ने बताया कि वर्तमान में अग्रसेन नगर, रूंधिया नगर, प्रिन्स नगर, शास्त्री नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य प्रगतिरत है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में वर्तमान में निशुल्क हाउस सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य सेप्टिक टैंक को बायपास करते हुए सीधे सीवर नेटवर्क से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेप्टिक टैंक के माध्यम से किसी भी प्रकार का सीवर कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने संबंधित कॉलोनियों के मकान मालिकों से अपील की है कि वे वर्तमान में उपलब्ध निशुल्क हाउस सीवर कनेक्शन की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा सीवर कनेक्शन कार्य में संबंधित टीमों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सीवर नेटवर्क से घरों को जोड़ने से शहर की स्वच्छता एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा तथा सीवरेज व्यवस्था अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात जिन मकान मालिकों द्वारा निर्धारित अवधि में हाउस सीवर कनेक्शन नहीं लिया जाएगा, उनके विरुद्ध एम.एस.डब्ल्यू. नियमों के तहत 5 हजार रुपये प्रतिदिन के जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, निर्धारित समयावधि के बाद कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर नवीन सीवर कनेक्शन शुल्क, जो लगभग 10 हजार रुपये है, भी देय होगा। आरयूआईडीपी ने आमजन से अपील की है कि भविष्य में शुल्क एवं जुर्माने से बचने के लिए वर्तमान में उपलब्ध निशुल्क हाउस सीवर कनेक्शन सुविधा का लाभ लेते हुए अपने घर को सीवर नेटवर्क से अवश्य जुड़वाएं और भरतपुर शहर को स्वच्छ एवं बेहतर सीवरेज व्यवस्था वाला शहर बनाने में सहयोग प्रदान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है