सतीकेश मीना विवाह प्रमाण पत्र बनने पर ले सकेगा योजनाओं का लाभ

May 5, 2026 - 19:25
 0
सतीकेश मीना विवाह प्रमाण पत्र बनने पर ले सकेगा योजनाओं का लाभ
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन द्वारा वैर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चैटोली में विशेष जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत चैटोली में आयोजित शिविर में चैटोली निवासी सतीकेश मीना ने बताया कि उनकी शादी 14 अप्रैल 2025 को हुई थी, लेकिन विवाह प्रमाण पत्र के अभाव में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विभिन्न दस्तावेजों में सतीकेश मीना अपनी पत्नी का नाम जुड़वाने में परेशानी आ रही थी, जिसके कारण वे कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे।
ग्राम रथ शिविर में प्रमाण पत्र जारी न होने की समस्या उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा के समक्ष रखी। उपखंड अधिकारी के कहने पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करवाई। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर ही विवाह प्रमाण पत्र बनवाकर सतीकेश मीना को सौंपा गया। विभिन्न दस्तावेजों में आ रही समस्या के त्वरित समाधान से सतीकेश मीना की आंखों में राहत नजर आने लगी।
 लाभार्थी सतीकेश मीना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम से जब सरकारी योजनाएं सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे न केवल जीवन को आसान बनाती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................