पांच दिन से पानी सप्लाई ठप, मेघवाल मोहल्ले की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

May 6, 2026 - 20:05
 0
पांच दिन से पानी सप्लाई ठप, मेघवाल मोहल्ले की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) समीपवर्ती  हरसौली कस्बे के मेघवाल मौहल्ले  में पिछले पांच दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं ने बताया कि घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं है। पीने के पानी के लिए उन्हें गांव के बाहर करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित टंकी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। रोजाना कई बार वहां जाकर पानी लाना मजबूरी बन गया है।

 महिलाओं का कहना है कि एक बार में मुश्किल से दो मटके पानी ला पाती हैं, जिससे पूरे परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन हो रहा है। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................