सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक उठाएं लाभ, ग्रामीण विकास के दें सुझाव-बाजौर

May 6, 2026 - 20:08
 0
सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक उठाएं लाभ, ग्रामीण विकास के दें सुझाव-बाजौर

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, राजस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने बुधवार को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ग्राम पंचायत बांसीखुर्द एवं महुआ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री बाजौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन की अनुपालना में तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए धरातल पर फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित 13 विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ में लगी सुझाव पेटी के माध्यम से ग्रामीणजन अपनी समस्याएं एवं ग्राम पंचायत के विकास से जुड़े सुझाव दे सकते हैं, जिससे आवश्यकतानुसार विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया जा सके। स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गांवों की साफ-सफाई बनाए रखना भी एक बड़ी देश सेवा है और इसमें प्रत्येक ग्रामीण का सहयोग जरूरी है।
स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों, महिलाओं, बेटियों एवं युवाओं के कल्याण हेतु अनेक सकारात्मक कार्य किए गए हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।
उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं जैसे ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं मातृ वंदना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर महिलाओं को धुएं से राहत दी गई है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान एवं शौचालय निर्माण से उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री बाजौर ने ग्राम पंचायत बांसीखुर्द एवं महुआ में हाकिम सिंह, भूदेव, महेंद्र सिंह एवं दिगंबर सिंह सहित किसानों को मौके पर ही भूमि पट्टे वितरित कर राहत प्रदान की। साथ ही कृषि विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, सेवर विकास अधिकारी विनय मित्र, नायब तहसीलदार संजय गुर्जर, सरपंच बांसीखुर्द रघुवीर, सरपंच महुआ मंगतूराम, जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह, गौरव सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अनिल डहरा, युवा मोर्चा महामंत्री सचिन मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................