अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों के लिए कंप्यूटर टंकण परीक्षा हेतु आवेदन 31 दिसंबर तक आमंत्रित

Dec 3, 2025 - 13:04
Dec 3, 2025 - 13:47
 0
अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों के लिए कंप्यूटर टंकण परीक्षा हेतु आवेदन 31 दिसंबर तक आमंत्रित

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  शासन सचिव, कार्मिक विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के तहत 31 दिसंबर 2022 से पूर्व अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त उन कार्मिकों को, जिन्होंने अब तक कंप्यूटर टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला प्रशासन घनश्याम शर्मा ने बताया कि पात्र कार्मिकों से प्रथम अतिरिक्त अवसर की कंप्यूटर टंकण परीक्षा हेतु आवेदन पत्र 31 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में होने की संभावना है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन पत्र जिले की वेबसाइट bharatpur.rajasthan.gov.in  से डाउनलोड कर कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिकों को जिला कलक्टर, भरतपुर के नाम 500 रुपये परीक्षा शुल्क का बैंक ड्राफ्ट बनवाना होगा। केवल कार्यालयाध्यक्ष द्वारा अग्रेषित किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। 31 दिसंबर 2025 के बाद अनुकम्पा नियुक्त कार्मिकों की टंकण परीक्षा पूर्ववत प्रक्रिया से ही आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से सुनिश्चित करने को कहा है कि पात्र कार्मिक समय पर आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित अवसर का लाभ उठा सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................