लायंस क्लब भरतपुर ब्रज ने लगवाया स्कूल में वाटर कूलर
हलैना( विष्णु मित्तल) क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता (अचार वाले) ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व स्कूल के एन एस एस के सेवा सप्ताह समापन कार्यक्रम में लायंस क्लब भरतपुर ब्रज द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में एसवीके गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती बबीता चौधरी एवं अर्चना बंसल द्वारा स्कूल में बालिकाओं के लिए एक ठंडे पानी का वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव क्लब के समक्ष रखा जिसको क्लब द्वारा वाटर कूलर लगवाने पर अपनी सहमति प्रदान की थी
लायंस क्लब भरतपुर बृज के सदस्य लायन के के अग्रवाल सी.ए. ने अपने पिता स्वर्गीय कपूर चन्द सिंघल एवं माता स्वर्गीय अंगूरी देवी की स्मृति में लायंस क्लब भरतपुर बृज के तत्वावधान मे यहां वाटर कूलर भेंट किया
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलन एवं पुष्पाहार एवं स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान से किया गया क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट लायन रामकुमार गुप्ता द्वारा लायन के के अग्रवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया गया
के के अग्रवाल ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारम्भ किया एवं उनको यह शुभ अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने क्लब एवं स्कूल का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर सभी स्टाफ एवं छात्राओं के लिए मीठे शर्वत की ही व्यवस्था की गई प्राचार्या श्रीमती बबीता चौधरी ने क्लब का धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी स्कूल की मदद करते रहने को कहा , इस अवसर पर सतीश मित्तल, योगेश गोयल विपिन गर्ग, सत्य प्रकाश गोयंका, मुकुल गोयल राजेश्वर सिंह, राकेश मित्तल, प्रमेन्द्र गुप्ता, सुबोध आर्य, मुनेश गुप्ता, सुनील गुप्ता,मोनिका गुप्ता, कुसुम गुप्ता एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे


