भरतपुर में श्मशान घाटों के विकास कार्यों को मिली नई गति, 157.28 लाख रुपए से होगा जीर्णोद्धार

May 6, 2026 - 20:27
 0
भरतपुर में श्मशान घाटों के विकास कार्यों को मिली नई गति, 157.28 लाख रुपए से होगा जीर्णोद्धार

भरतपुर(, विष्णु मित्तल) भरतपुर शहर के विभिन्न श्मशान घाटों पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं व्यापक जीर्णोद्धार कार्यों को अब नई गति मिल गई है। समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम भरतपुर द्वारा इस दिशा में की जा रही सक्रिय कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे आमजन की गरिमा और संवेदनाओं से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय प्रयास बताया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के माध्यम से समृद्ध भारत अभियान द्वारा प्रस्तुत पत्र पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम भरतपुर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शहर के विभिन्न श्मशान घाटों के विकास एवं मरम्मत कार्यों हेतु 1 करोड़ 57 लाख 28 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से बाउंड्री वॉल निर्माण, टीनशेड स्थापना, वायर फेंसिंग तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है, जिससे इन स्थलों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जा सके।

गुप्ता ने बताया कि वार्ड संख्या 7 स्थित सुभाष नगर श्मशान घाट पर बाउंड्री वॉल, टीनशेड एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं, वहीं गोलपुरा श्मशान घाट पर टीनशेड निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 11 के अनाह श्मशान घाट, वार्ड संख्या 13 के झिलरा श्मशान घाट तथा वार्ड संख्या 17 के श्रीनगर श्मशान घाट पर भी बाउंड्री वॉल, टीनशेड एवं सुधार कार्य तेजी से संचालित हैं। इसके अतिरिक्त अनोखी, मालीपुरा, काली बगीची तथा अनाह गेट स्थित श्मशान घाटों पर भी विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि वार्ड संख्या 43 के जवाहर नगर स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी भराई का कार्य भी स्वीकृत होकर क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे वहां की आधारभूत संरचना में सुधार आएगा। साथ ही नई मंडी श्मशान घाट के विकास कार्य भी भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में शहरवासियों को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सीताराम गुप्ता ने कहा कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात आमजन को अंतिम संस्कार के समय बेहतर, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्राप्त होगा, जो किसी भी सभ्य एवं संवेदनशील समाज की मूल पहचान है। उन्होंने इस सकारात्मक पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।  

अंत में उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत अभियान भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाता रहेगा तथा समाज के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................