राष्ट्रीय लोक अदालत का 9 मई को जिला न्यायालय परिसर भरतपुर में होगा आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को जिला न्यायालय परिसर, भरतपुर में किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी समझाइश एवं सहमति के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
सचिव अपर जिला एवं सेंशन न्यायाधीश अनुतोष गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा योग्य दीवानी, फौजदारी, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। इससे आमजन को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्राप्त होगा तथा समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।


