विशाल 66 व निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर व पायल्स शिविर का आयोजन 11 मई को
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
कस्बे में सोमवार को एसबीआई बैंक के पास वाली गल्ली में स्थित डोकानियां टाउन हॉल में एल एन डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विशाल 66वां निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर व पायल्स शिविर का आयोजन किया जाएगा l चैरिटेबल ट्रस्ट के श्याम सुंदर डोकानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एल एन डोकानिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 66 वा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में मोतियाबिंद के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे व पाइल्स,फिशर, बवासीर के डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे साथ में निशुल्क दवाइयां भी दी जाएगी l श्याम डोकानियां के अनुसार शिविर का आयोजन सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होगा l मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजो को जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा l


