उदयपुरवाटी: जल संघर्ष समिति की वार्षिक बैठक कल
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति उदयपुरवाटी की वार्षिक मीटिंग कल 10 म ई ,2026, रविवार को को , जगदम्बा TVS मोटरसाईकिल एंजेसी, चौफुल्या -पौंख मैंन रोड़ किशोरपुरा,चौफुल्या के पास में समिति के मुख्यालय पर सुबह 9.30 बजे मीटिंग रखी गई है।
समिति अध्यक्ष नथू राम कामरेड ने बताया कि इस मीटिंग हेतु उदयपुरवाटी विधानसभा के तमाम गांवों विशैषकर पहाड़ी बैल्ट व नगरपालिका क्षेत्र में हर गांव ग्रामीण व वार्ड इकाइयों का गठन दो साल पहले हो चुका था, गांव वार्डों की गठित कार्यकारिणीयो से संपर्क कर सभी को पेयजल से संबंधित अपने अपने गांव व वार्ड की रिपोर्ट बनाकर लाने को कहा जा रहा है। ताकि पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाने हेतु प्रशासन को लिखकर अपेक्षित सुधार व समाधान करवाया जा सके।इसके अतिरिक्त नथू राम समिति अध्यक्ष ने निम्न एजेंडा पर भी गहन विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएंगी, प्रमुख बिंदु है --
2019 से पिछली साल 2025तक जेजेएम में हुए कार्यों में बहुत बड़ा घोटाला होने की पुख्ता जानकारी मिल रही है,उसकी हर स्तर पर जांच करके सच्चाई जनता के सामने लाए जाने की मांग।
2019कोरोना से लेकर 2025 तक,गर्मीयो में हो रहे पेयजल सप्लाई टैंकरो में मनमर्जी व इसमें हुई अनियमितताओं की जांच कर हकीकत जनता के सामने लाए जाने मांग।
.इस साल2026 में हिटवेव ,लू व अत्यधिक गर्मी को देखते हुए PHED विभाग की बनाए गई एमरजेंसी प्लान व इस साल हो रहें पेयजल टैंकर सप्लाई प्रक्रिया व कंटैनजेन्सी प्लान को सार्वजनिक करने की मांग।
अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति के अधिन संचालित उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति के अध्यक्ष का चुनाव, चुनाव हर 2 साल पर अनिवार्य है ।
. निष्क्रिय पदाधिकारियों व सदस्यों की जगह नये सदस्यों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया शुरू करना। अतः आप सभी अरावली चेतना सेवा समिति व उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति कार्यकारिणी सदस्य व अन्य आप सभी जागरूक सदस्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर आम आदमी से जुड़ी पीने के पानी की समस्या को एक कामन एजेंडा तैयार कर सकें ।


