वनखंड महादेव गौशाला में समिति की बैठक में अनुपयोगी सामग्री बेचने का लिया निर्णय

May 9, 2026 - 18:30
 0
वनखंड महादेव गौशाला में समिति की बैठक में अनुपयोगी सामग्री बेचने का लिया निर्णय

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
कस्बे के माचाड़ी-राजगढ़ सड़क मार्ग स्थित वनखंड महादेव गौशाला परिसर में गौशाला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि गौशाला में एकत्रित होने वाला गोबर, जो खाद के रूप में उपयोगी है बेचा जाएगाइसके तथा गौशाला में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री को भी समाचार माध्यमों से सूचना देकर विक्रय किया जाएगा। एवं इस सामग्री की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि गौशाला के विकास एवं गौसेवा कार्यों में ही खर्च की जाएगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि किसी व्यक्ति को दवा या पूजन कार्य के लिए गौमूत्र कीआवश्यकता होने पर उसे लगभग दो सप्ताह पूर्व गौशाला समिति अध्यक्ष लालाराम ,समिति मंत्री नागपाल  को आवेदन देकर सूचना देनी होगी।
इस अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष लालाराम,उपाध्यक्ष पप्पू राम, सचिव रतन, मंत्री नागपाल, रमेश,पंडित जयप्रकाश ,किशोर ,मथुरा प्रसाद ,रामकरण,रामप्रसाद होतीराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................