हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति की बैठक आयोजित
हाड़ौती / राजस्थान
राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वाधान में हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति की बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल सुरपिन में आयोजित हुआ |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री रजनीश, जयपुर संभाग अध्यक्ष अतुल, जयपुर समिति सदस्य मनमोहन, रामावतार रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता हाड़ौती अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की ।
कार्यक्रम में 6, 7, 8 सितंबर को कोटा में आयोजित होने जा रहे 16वे प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों की चर्चा की गई ।
संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की | कार्यक्रम का संचालन महेश गोपालानी ने किया ।
कार्यक्रम में कोटा टेंट डीलर्स समिति से सौरभ पोरवाल, गुरमीत सिंह, मोरवन अग्रवाल मौजूद रहे ।


