नूरपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बीआईएस क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग; विद्यार्थियों ने गुणवत्ता जागरूकता रैली निकाली

May 12, 2026 - 19:45
 0
नूरपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बीआईएस क्विज प्रतियोगिता में लिया भाग;  विद्यार्थियों ने गुणवत्ता जागरूकता रैली निकाली

कठूमर (दिनेश लेखी)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा जयपुर एवं राजस्थान शिक्षा परिषद उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर के मानक क्लब के विद्यार्थियों ने बीआईएस द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकों एवं उत्पाद निर्माण संबंधी जानकारी विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्य रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, मानकीकरण तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनमें जागरूकता एवं समझ विकसित हो सके।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता पहचानने एवं मानक चिन्हित वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कठूमर ब्लॉक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर ही एकमात्र विद्यालय है, जहां भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मानक क्लब संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता एवं मानकीकरण से जुड़े विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................