किशनगढ़बास क्षेत्र में छाया नीले डृम का खौफ: मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी जितेंद्र को पुलिस ने किया डिटेन, जल्द ही किया जाएगा खुलासा

प्रेमी सँग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या

Aug 18, 2025 - 12:58
 0
किशनगढ़बास क्षेत्र में छाया नीले डृम का खौफ: मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी जितेंद्र को पुलिस ने किया डिटेन, जल्द ही किया जाएगा खुलासा

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के किशनगढ़बास इलाके में एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज की लाश घर की छत पर रखे नीले ड्रम से मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या उसकी पत्नी और मकान मालिक के बेटे जितेंद्र ने मिलकर की। दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से हंसराम रास्ते से हटाया गया।17 अगस्त की रात मकान मालिक की पत्नी मिथिलेश को घर की छत से तेज बदबू आई। जब पुलिस पहुंची तो एक नीला ड्रम मिला, जिसमें हंसराम की लाश नमक डालकर छिपाई गई थी। 
मकान मालकिन मिथिलेश ने बताया कि हंसराम की पत्नी लक्ष्मी (जिसे मोहल्ले में सुनीता बताया गया) उनसे पानी भरने के बहाने नीला ड्रम मांगकर ले गई थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हंसराम और जितेंद्र की दोस्ती ईंट भट्टे पर हुई थी। वहीं से जितेंद्र और हंसराम की पत्नी लक्ष्मी करीब आ गए। जब भट्टे का काम बंद हुआ तो जितेंद्र उन्हें अपने घर किराए पर लेकर आया। बत्तख की पत्नी लक्ष्मी और जितेंद्र में चल रहा  अफेयर था।
जितेंद्र ने अपने परिवार से भी हंसराम और उसकी पत्नी का नाम छिपाया। उसने घरवालों को बताया कि किराएदार का नाम सूरज है और पत्नी का नाम सुनीता। लेकिन जब लाश मिली तो हंसराम का असली आधार कार्ड हाथ लगा और सारा सच सामने आया।डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। आरोपियों की तलाश के लिए राजस्थान, हरियाणा और यूपी में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा होगा।
जानकारी अनुसार जितेंद्र शर्मा हंसराम को शराब पिलाता था। हंसराम की पत्नि लक्ष्मी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान थी। 
मकान मालिक मिथलेश देवी नें बताया कि 16 अगस्त जन्माष्टमी के दिन सांय करीब 5:00 बजे फिर बाजार गई थी तो लक्ष्मी बच्चों सहित घर पर ही थी लेकिन जगह बाजार से वापस आई तो वह घर पर नहीं मिली और उसका बड़ा बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................