'संस्कार भारती' के विद्यार्थियों ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अतुलनीय सन्तोष चौधरी

May 12, 2026 - 19:52
 0
'संस्कार भारती' के विद्यार्थियों ने किया रक्तदान,  स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अतुलनीय सन्तोष चौधरी

हलैना (विष्णु मित्तल), संस्कार भारती कॉलेज ऑफ नर्सिग परिवार और पब्लिक रोज शिक्षा समिति के द्वारा गांव हन्तरा में संचालित संस्कार भारती कॉलेज ऑफ नार्सिग पर अन्तर राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि समिति के चेयरमेन सन्तोष चौधरी एवं विशिष्ठ अतिथि डीपीएम समूह की कार्यकारी निदेशक डॉ.प्रेमलता चौधरी, उप प्राचार्य नितिन शर्मा, दिनेश जिन्दल, ममता रही, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रोपेसर मुनेश कुमार ने की।

इस अवसर पर संस्कार भारती कॉलेज ऑफ नार्सिग हन्तरा के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया और स्वास्थ्य व पर्यावरण पर आधारित नुक्कड नाटक, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर देश व समाज सेवा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता सन्तोष चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सो की अहम भूमिका रहती है और नर्सिग पेश में कार्यरत नर्सो का अमूल्य योगदान रहता है।

हमारी नर्से, हमारा भविष्य, जिसका मुख्य उद्देश्य नर्सों की भूमिका को मजबूत करना और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना है। प्राचार्य प्रोपेसर मुनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की सबसे अहम भूमिका रही, जिनकी सेवा के कारण विश्वभर में 12 मई को अन्तर राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

उप प्राचार्य नितिन शर्मा ने कहा कि अन्तर राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रक्तदान किया और देश, समाज एवं मानव सेवा का संकल्प लिया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों का संस्कार भारती कॉलेज ऑफ नर्सिग परिवार और पब्लिक रोज शिक्षा समिति के द्वारा सम्मानित किया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................