भादरा कांड: उदयपुरवाटी विप्र समाज में उबाल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

May 12, 2026 - 19:57
 0
भादरा कांड: उदयपुरवाटी विप्र समाज में उबाल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में 16 वर्षीय किशोर रजत शर्मा के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को उदयपुरवाटी का विप्र समाज सड़कों पर उतर आया। घटना को लेकर समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भादरा के मलसीसर बस स्टैंड पर महज बस किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने किशोर रजत शर्मा के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट इतनी भयानक थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। विप्र समाज ने सरकार से निम्नलिखित प्रमुख मांगें की हैं:

  1. गिरफ्तारी: घटना में शामिल सभी मुख्य आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

  2. प्रशासनिक जवाबदेही: मामले में ढिलाई बरतने वाले संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।

  3. आर्थिक सहायता व उपचार: पीड़ित किशोर के इलाज का समस्त खर्च राज्य सरकार वहन करे और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक संबल व सुरक्षा प्रदान की जाए।

सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान विप्र समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि एक मासूम के साथ इस तरह की हैवानियत सामाजिक माहौल को दूषित करती है। यदि दोषियों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस दौरान विप्र समाज अध्यक्ष गौतम मारवाल, परमानंद, हरि प्रसाद शर्मा, रामरतन शर्मा, कमलेश दाधीच, रवि दाधीच, श्रवण मारवाल, संजीव शर्मा, रमाकांत महाराज सहित समाज के दर्जनों प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................