प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शिविर संपन्न; 11 आवेदन प्राप्त, लाभार्थी को मौके पर ही सौंपा गया 15 हजार का चेक

May 13, 2026 - 19:37
 0
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शिविर संपन्न; 11 आवेदन प्राप्त, लाभार्थी को मौके पर ही सौंपा गया 15 हजार का चेक

तखतगढ़, (बरकत खान) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बुधवार को नगर पालिका तखतगढ़ के सभा भवन में विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर पाली के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को आयोजित होने वाले इस शिविर के माध्यम से स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारियों को योजना के लाभों से अवगत कराया गया। 

बैंक अधिकारियों ने दी ऋण प्रक्रियाओं की जानकारी:
शिविर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शाखा प्रबंधक वैभव जैन ने उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि योजना के तीन चरणों में क्रमशः 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज में सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक जैसे अतिरिक्त लाभ प्रदान किए जाते हैं।  

मौके पर ही हुआ ऋण वितरण:
शिविर के दौरान प्राप्त हुए 11 आवेदनों की तत्काल जांच कर संबंधित बैंकों को प्रेषित किया गया। प्रशासन और बैंक की तत्परता से लाभार्थी तरुण कुमार पुत्र नारायण को प्रथम किस्त के रूप में 15,000 रुपए का चेक शिविर स्थल पर ही मुख्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया।  
कार्यक्रम में एसबीआई के सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार मीणा, आरएमजीबी असिस्टेंट ऑफिसर प्रीति, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतन साखला, कनिष्ठ सहायक गोपाल चौहान, चन्दवीर सिंह, भरत सिरवी सहित नगर पालिका के कर्मचारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................