उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में अवैध खनन एवं मिट्टी दोहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में आज हुई उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में जागरूक पत्रकार गिरिराज प्रसाद सोलंकी ने खान एवं अवैध मिट्टी खनन को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के टोड़ा मकरेटात अरोली धोलागढ़ साहड़ी भनोखर बुटोली घाट च़िमरावली सहित अनेक जगहों पर क्षेत्र में ब्लास्टिंग कर अवैध खनन किया जा रहा है ।जिससे मानव जीवन के एवं पशु पक्षियों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पशु पक्षी जंतुओं को भी ब्लास्टिंग के दौरान जान गवानी पड़ रही हैं। अवैध खनन में लिप्त कारोबारी के हौसले बढे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्री जिले के होने के बाद भी इस अवैध खनन एवं मिट्टी दोहन पर रोक नहीं लग पा रही है। अवैध पत्थरों की निकासी दोहन का कार्य जोरों पर चल रहा है। पूर्व में भी कई सूचना जिलाधीश वन विभाग उपखंड कार्यालय पर दे चुके हैं ।लेकिन आज तक कोई अंकुश नहीं लगा है।
ज्ञापन में अवैध खनन पर शीघ्र रोक लगाकर अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित करने की मांग की है।


