खैरथल मंडी में फलों और सब्जियों के दामों में भारी गिरावट: 25 रुपये वाला तरबूज अब 10 से 12 रुपये किलो, ताइवानी तरबूज और खरबूज की बंपर आवक

May 15, 2026 - 14:50
 0
खैरथल मंडी में फलों और सब्जियों के दामों में भारी गिरावट: 25 रुपये वाला तरबूज अब 10 से 12 रुपये किलो, ताइवानी तरबूज और खरबूज की बंपर आवक

खैरथल (हीरालाल भूरानी): लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। खैरथल मंडी में इन दिनों सीजनल फलों, विशेषकर ताइवानी तरबूज और खरबूज की बंपर आवक हो रही है। भरपूर सप्लाई के चलते पिछले एक सप्ताह के भीतर इनकी कीमतों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है।

कीमतों में भारी कमी: फल कारोबारी नवीन, नरेश कुमार, संजय कुमार, ब्रह्मदास और सज्जन मल ने बताया कि खैरथल मंडी में प्रतिदिन 50 टन से अधिक ताइवानी तरबूज और खरबूज पहुंच रहे हैं। आवक बढ़ने से एक सप्ताह पहले तक 20 से 25 रुपये किलो बिकने वाले खरबूज अब 12 से 15 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। वहीं तरबूज के भाव घटकर 10 से 12 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसी प्रकार पहले 70 रुपये किलो तक बिकने वाला सफेदा आम अब 40 से 50 रुपये किलो के भाव में उपलब्ध है।

ताइवानी तरबूज की खासियत: प्रगतिशील किसान कैलाश चौधरी और विक्रम सिंह के अनुसार, ताइवानी तरबूज की खेती किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। ड्रिप सिस्टम से इसकी खेती करने पर 50 से 60 प्रतिशत तक कम पानी में अच्छी पैदावार मिल जाती है। स्वाद में यह देसी तरबूज से अधिक मीठा होता है।

सब्जियों के दाम भी औंधे मुंह गिरे: फलों के साथ-साथ स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ने से रसोई का बजट भी संभल गया है:

  • हरी मिर्च: 50 रुपये से घटकर 10 से 15 रुपये किलो

  • भिंडी: 40 रुपये से सस्ती होकर 15 रुपये किलो

  • इसके अलावा टमाटर, ककड़ी और लौकी की स्थानीय फसल भी मंडी में आने लगी है।

व्यापारियों के अनुसार, स्टॉक भरपूर होने और स्थानीय स्तर पर सप्लाई शुरू होने से कीमतों में यह गिरावट आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है