चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पी.जी एवं बी.एड. महाविद्यालय में बाल दिवस का भव्य आयोजन

छात्राओं ने लगाई फूड स्टॉल, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Nov 16, 2025 - 06:34
 0
चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पी.जी एवं बी.एड. महाविद्यालय में बाल दिवस का भव्य आयोजन

तिजारा (मुकेश कुमार) चंद्रप्रभ दिगंबर जैन कन्या पी.जी एवं बी.एड. महाविद्यालय में बुधवार को बाल दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन उच्च शिक्षा समिति के अध्यक्ष नितिन जैन, सचिव कपिल जैन, सांस्कृतिक सचिव गरिमा जैन और खेल सचिव सुमन जैन ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने अलग–अलग व्यंजनों की आकर्षक फूड स्टॉल लगाई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन जीत लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पी.जी. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू सिंह चौधरी ने की। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए छात्राओं को संविधान में वर्णित मूल अधिकारों के प्रति जागरूक किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर बी.एड. प्रभारी राजेश यादव, महाविद्यालय के संरक्षक सुबोध जैन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बाल दिवस का यह आयोजन छात्राओं के उत्साह, सहभागिता और सांस्कृतिक प्रतिभा का सुंदर संगम रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................