राजकीय महाविद्यालय खैरथल: बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 मई तक बढ़ी

May 15, 2026 - 14:46
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल: बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 मई तक बढ़ी

खैरथल (एंकर हीरालाल भूरानी): राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को अब 15 मई से बढ़ाकर 22 मई 2026 कर दिया गया है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज आयुक्तालय द्वारा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गत 01 मई से आरम्भ की गई थी। महाविद्यालय में उपलब्ध कुल 200 सीटों के मुकाबले 15 मई तक अभी तक 220 आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। तिथि बढ़ने से शेष रहे विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर मिलेगा।

यह रहेगा प्रवेश का पूरा कार्यक्रम (नोडल अधिकारी के अनुसार):

 प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने नवीन प्रवेश कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि:

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मई 2026

  • आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन: 25 मई 2026 तक

  • वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन: 26 मई 2026

  • दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क जमा (ई-मित्र पर): 30 मई 2026 तक

  • प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची: 01 जून 2026

  • रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन (दौर-द्वितीय): 03 जून से 16 जून 2026 तक

  • नियमित कक्षाओं का संचालन: 01 जुलाई 2026 से

टेलीग्राम और वेबसाइट पर मिलेगी हर सूचना:

प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है। प्रवेश से संबंधित समस्त सूचियाँ, आवश्यक दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएँ महाविद्यालय के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर नियमित रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। छात्र असुविधा से बचने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपडेट रह सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है